Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
8877674432
तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को लिया अपनी चपेट में, चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान👇
Koderma, Kodarma
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
सतगावां। बासोडीह +2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बदहाल व्यवस्था को लेकर झामुमो नेताओं ने निरीक्षण किया। शालिनी गुप्ता ने 16 अक्टूबर तक प्रतिनियुक्त शिक्षकों को वापस बुलाकर पर्याप्त शिक्षक देने की मांग की। उन्होंने डीसी से वार्ता का भरोसा दिया। छात्र नेता सच्चिदानंद प्रधामा ने मांगें पूरी नहीं होने पर 17 अक्टूबर को जिला प्रशासन कार्यालय घेराव की चेतावनी दी।
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
झुमरी तिलैया में 14 अक्टूबर को सजेगी ‘डांडिया नाइट 2.0’ की महफिल, जुटेंगे कई नामचीन कलाकार झुमरी तिलैया: राधे राधे इवेंट्स की ओर से आगामी 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को शहर के दीवान गार्डन (तिलैया पुलिस स्टेशन के पीछे) में एक भव्य 'डांडिया नाइट 2.0' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। इस रंगारंग संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगी। दर्शकों को झुमाने के लिए बेंगलुरु से डीजे Payol, कोलकाता से डीजे Vijay और कोलकाता की एंकर Trisha अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, गरबा क्वीन, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स, फूड स्टॉल और प्रोफेशनल साउंड-लाइटिंग मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजक विक्की कुमार, सोनू कुमार पंडित, राज कुमार साव और मिक्की कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम शहरवासियों के मनोरंजन और डांडिया उत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजित है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
कोडरमा। जामताड़ा गांधी मैदान स्टेडियम में 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुई 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कोडरमा की पुरुष टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला टीम ने कड़े मुकाबले में महज एक अंक के अंतर से उपविजेता बनकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में कोडरमा ने पाकुड़ को 13 अंकों के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे प्रतियोगिता के दौरान कोडरमा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने लगातार अपने खेल का दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल,आक्रामक खेल और मजबूत रणनीति का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। अंतिम समय में कोडरमा के पक्ष में 30-17 का स्कोर रहा।वहीं,महिला वर्ग में भी कोडरमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा, जिसमें कोडरमा को गढ़वा के हाथों महज एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष जारी रहा और मुकाबला 22-21 के स्कोर पर समाप्त हुआ। इस तरह कोडरमा महिला टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी।एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा बंटी एवं सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कोडरमा के कबड्डी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर और रास्ता मिलेगा। उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन ने कहा कि कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन लगातार जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है,जिसका सकारात्मक परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है उन्होंने कोडरमा जिला उपायुक्त व खेल पदाधिकारी से खिलाड़ियों को सहयोग करने की मांग किया ताकि आने वाले समय में भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण,प्रतियोगिता और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। कोडरमा रेलवे स्टेशन में प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत उन्होंने बधाई देने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा,उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन सचिव धर्मेंद्र सिंह सहसचिव विजय साहू सह कोषाध्यक्ष अध्यक्ष कुंदन राणा,संदीप जैन एवं प्रिंस मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे वही एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद कुमार,संगीता शर्मा एवं सुनील जैन,अध्यक्ष संदीप सिन्हा बंटी,सचिव धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन एवं विकास कुमार, संयुक्त सचिव जय गोपाल शर्मा एवं विजय साहू,दीपक कुमार,तकनीकी सदस्य कुंदन कुमार राणा, कार्यकारी सदस्य आदित्य राज,अमित राय, सुनील कुमार,श्रवण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
कोडरमा के लोकाइ के समीप स्कॉर्पियो के चकमा देने से दो बाइक टकराईं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
🚨 कोडरमा में अवैध ग्रीन पत्थर खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा पिकअप जब्त कोडरमा। डोमचांच-ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह में अवैध ग्रीन पत्थर खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध ग्रीन पत्थर लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कोडरमा डीएफओ सौमित्र शुक्ला को सूचना मिली थी कि ढाब थाना क्षेत्र से अवैध रूप से ग्रीन पत्थर लोड कर एक पिकअप वैन डोमचांच की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद डीएफओ ने रेंजर रविंद्र कुमार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ढाब क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान डोमचांच थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वैन नजर आई। टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद चालक कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से लदा ग्रीन पत्थर बरामद हुआ। इसके बाद पिकअप वैन को जब्त कर कोडरमा लाया गया और सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग अब अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। #KodermaNews #Koderma #JharkhandNews #Domchanch #Dhab #GreenStone #IllegalMining #ForestDepartment #IllegalStoneMining #KodermaForest #BreakingNews
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
लोग दर्पण भी तोड़ देंगे, अगर दर्पण में चित्र की जगह, चरित्र दिखाई देने लगे।।
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
तिलैया थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रोड स्थित रॉयल बेकरी में 4 अक्टूबर की रात चोरों ने जनरेटर चोरी करने का प्रयास किया। आवाज सुनकर बेकरी संचालक अर्जुन महतो बाहर निकले तो स्कूटी से पहुंचे चार संदिग्ध मौके से फरार हो गए। छानबीन में पता चला कि चोर जनरेटर का इंजन वाला हिस्सा खोलकर ले गए हैं। जिसकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये बताई गई है।
Koderma, Kodarma | Oct 6, 2026
अरे आदमी है… आदमी!” बोरा खोलते ही महिला के उड़ गए होश #koderma #jharkhand #reelsviralシ #NewsUpdate #jhumritelaiya
Koderma, Kodarma | Oct 5, 2026