झुमरी तिलैया में 14 अक्टूबर को सजेगी ‘डांडिया नाइट 2.0’ की महफिल, जुटेंगे कई नामचीन कलाकार
झुमरी तिलैया: राधे राधे इवेंट्स की ओर से आगामी 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को शहर के दीवान गार्डन (तिलैया पुलिस स्टेशन के पीछे) में एक भव्य 'डांडिया नाइट 2.0' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी।
इस रंगारंग संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगी। दर्शकों को झुमाने के लिए बेंगलुरु से डीजे Payol, कोलकाता से डीजे Vijay और कोलकाता की एंकर Trisha अपनी प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, गरबा क्वीन, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स, फूड स्टॉल और प्रोफेशनल साउंड-लाइटिंग मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजक विक्की कुमार, सोनू कुमार पंडित, राज कुमार साव और मिक्की कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम शहरवासियों के मनोरंजन और डांडिया उत्सव को यादगार बनाने के लिए आयोजित है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।