#नन्दगंज । थाना क्षेत्र के मउपारा निवासी महिला ने रविवार को पति के खिलाफ मारपीट सहित अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी की प्राथिमिकी दर्ज कराई ।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मउपारा निवासी महिला
चंदा पत्नी कमलेश गुप्ता ने तहरीर दिया कि मेरी शादी 13 फरवरी 2014 को कमलेश के साथ हिन्दू रीति रिवाज के सम्पन्न हुआ था शादी के मै बिदा होकर ससुराल में गयी और अपना स्त्री धर्म का पालन करने लगी । जिससे दो बच्चे है शादी के समय से ही झासा देता रहा है। लेकिन हम उसके झासे को समझ नहीं पापी एक दिन पति कमलेश हमको लेकर गाजीपुर शहर में आया और एक मकान में लेगया । वहां हमरा अश्लील वीड़ियो बनाया मना करने के बाद भी नही माना और धमकी दिया कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हें तलाक दे दूंगा । उसके बाद मुझे लेकर मुम्बई चला गया और एक कमरे में रहने लगा कुछ दिन रहने के बाद पति का व्यवहार हमारे प्रति बदलने लगा और उसका झुकाव अन्य लड़कियों के साथ होगया और उन लोगों से फोन पर बात करने लगा जब हम मना करने पर मरता पिटता था । जिसकी प्राथमिकी मुम्वई में 20 जून 2026 को दर्ज कराया था । इतना ही नही वह अपनी बहनों कुसुम तथा दो अन्य लडकियों से बीते 27 जुलाई 2026 को मरवाया मैने कुसुम गुप्ता और दो अन्य लडकीयो के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई । उसके बाद 2 अगस्त को ट्रेन पकड़ कर वापस अपने मायके जंगल रामगढ़ थाना खैराबाद गोरखपुर वापस आ गयी । उसके बाद ब्लैकमेल करने के लिए मेरा पति कमलेश अश्लील वीडियो मेरे मोबाइल पर भेज कर धमकी दिया कि मेरे खिलाफ कही भी प्रार्थना पत्र दिया तो वीडियो वायरल कर देंगे । थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।