#महादेव घाट सायर में चंदन सिंह हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के महादेव घाट सायर में हुई चंदन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर भदौरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल मार्गदर्शन में गहमर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम ने थाना गहमर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 182/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ को 28 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:20 बजे भदौरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ पुत्र चंद्रहास जायसवाल, निवासी ग्राम सायर, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गहमर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, कांस्टेबल अंकुर तिवारी एवं कांस्टेबल सतीश पाल, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।