बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए विशेष पहल, आश्रय स्थलों पर लगातार गर्म दूध का वितरण
=================
सारण, 3 अक्टूबर 2026
=================
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आश्रय स्थलों एवं सामुदायिक किचेन सेंटरों पर लगातार गर्म दूध का वितरण किया जा रहा है। कठिन परिस्थितियों के बीच बच्चों को नियमित रूप से गर्म दूध उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाए रखने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए राहत व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों एवं बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Saharsa, Bihar | Oct 3, 2026