बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगातार संचालित हो रहे सामुदायिक किचेन, उपलब्ध कराया जा रहा भोजन
=================
सारण, 3 अक्टूबर 2026
================
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक किचेन का लगातार संचालन किया जा रहा है।
सामुदायिक किचेन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को नियमित रूप से गर्म एवं तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत शिविरों एवं प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों की भोजन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए अधिकारी एवं कर्मी लगातार सक्रिय हैं तथा आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 3, 2026