#बालाघाट
एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चों के साथ पढाई पर किया संवाद
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया।
एसडीएम ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता एवं अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.एन. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय ने 100 प्रतिशत हाईस्कूल परीक्षा परिणाम हासिल किया है। एसडीएम श्री जायसवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की और विद्यार्थियों को इसी तरह निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
#CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP
122 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026