लवकुशनगर: लवकुशनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, हर्षिका क्लिनिक सील
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Sep 29, 2026
लवकुशनगर में छतरपुर रोड स्थित हर्षिका क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग और राजस्व टीम ने संयुक्त छापेमार कार्रवाई की। नायब तहसीलदार कमल किशोर शर्मा और बीएमओ डॉ. लखन सिंह की अगुवाई में हुई जांच के दौरान क्लिनिक संचालक वैध डिग्री और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मंगलवार शाम 5 बजे पंचनामा बनाकर क्लिनिक को सील कर दिया।