रैम्प वर्कशॉप में Startup Awareness Program आयोजित, युवाओं को उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए किया प्रेरित
कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की रैम्प योजना के तहत होटल राम सरोज में आयोजित रैम्प कार्यशाला के दूसरे दिन Startup Awareness Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सहोदरा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज तथा शासकीय आईटीआई सागर के आकांक्षी विद्यार्थियों के साथ स्टार्टअप उद्यमियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट सागर के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा केवल Job Seeker नहीं, बल्कि Job Giver बनने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने तथा शासन की विभिन्न स्वरोजगार एवं स्टार्टअप योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की नवाचार क्षमता और उद्यमशीलता प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
श्री जैन ने कहा कि सागर धीरे-धीरे एक नए औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे में जिले के युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि युवा पारंपरिक नौकरी की तलाश के साथ-साथ स्वयं का उद्यम स्थापित करने के विकल्प पर भी गंभीरता से विचार करें।
कार्यक्रम में शासकीय आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज के स्टार्टअप सेल से श्री शुभम दुबे तथा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल से श्री अमित कुमार ने संस्थानों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और स्टार्टअप्स को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्रोडक्ट बेस्ड स्टार्टअप ऊषा किरण इंटरप्राइजेज के श्री सुंदर रजक एवं सर्विस बेस्ड स्टार्टअप 'सेवा हब' के श्री आशीष शर्मा ने अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा की। उन्होंने युवाओं को अपने अनुभव बताते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं स्टार्टअप उद्यमियों को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले हैकाथॉन तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नवाचार कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के उद्यमियों एवं आकांक्षी युवाओं को MP Startup Policy 2025, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), इंश्योरेंस एवं ONDC सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही जिले में उपलब्ध स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, IPR एवं BIS से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से भी युवाओं को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में डॉ. हरिसिंह गौर से सुश्री काजल उपाध्याय, सहोदरा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज से श्री मयंक रूसिया, शासकीय आईटीआई सागर से श्री नतिन खरे, श्री परमानंद सेन एवं श्री अमित विश्वकर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री महेश पाल, सैडमैप के जिला संयोजक श्री नरेंद्र तोमर तथा दलित चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्टार्टअप से श्री हेमंत आजाद सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी एवं युवा उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar