Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

घैलाढ प्रखंड के चीती पंचायत से #मुखिया पद से #मेनका_कुमारी को मिली 522#वोटों से मिली जीत।

Ghailarh, Madhepura | Oct 10, 2021

MORE NEWS

मुरलीगंज। बाबा सिंहेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात मुरलीगंज से कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। कांवड़ियों की सेवा के लिए लायंस क्लब उड़ान की ओर से मीरगंज चौक पर सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल, शरबत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

मुरलीगंज। बाबा सिंहेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात मुरलीगंज से कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। कांवड़ियों की सेवा के लिए लायंस क्लब उड़ान की ओर से मीरगंज चौक पर सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल, शरबत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी। (पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)

Ghailarh, Madhepura | Aug 17, 2026

🔴 मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा के स्नातकोत्तर सत्र 2024-2026 के चतुर्थ सेमेस्टर के दर्जनों विद्यार्थियों के सामने STET-2026 में आवेदन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा STET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू कर दी गई है, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम, अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश और चिंता है।

विद्यार्थियों के अनुसार, STET के पेपर-2 में स्नातकोत्तर योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में समय पर परिणाम, अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के कई विद्यार्थी STET समेत अन्य शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के अवसर से वंचित हो सकते हैं।

इसको लेकर विद्यार्थियों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक को पत्र देकर तत्काल परिणाम जारी करने की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि सत्र 2024-2026 का चतुर्थ सेमेस्टर पूरा हो चुका है, लेकिन परिणाम लंबित रहने के कारण उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित कर अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि STET आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वे आवेदन कर सकें।

इसी मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और कुलपति कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण कुमार झा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने जल्द परिणाम प्रकाशित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

विश्वविद्यालय के इस पीजी बैच में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल समेत आसपास के जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानकर तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि परिणाम में देरी उनके लिए गंभीर समस्या बन सकती है।

अब विद्यार्थियों की निगाहें बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर टिकी हैं। छात्रों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द परिणाम जारी कर अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा, ताकि वे STET-2026 के लिए समय पर आवेदन कर सकें।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🔴 मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा के स्नातकोत्तर सत्र 2024-2026 के चतुर्थ सेमेस्टर के दर्जनों विद्यार्थियों के सामने STET-2026 में आवेदन को लेकर संकट खड़ा हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा STET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू कर दी गई है, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम, अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश और चिंता है। विद्यार्थियों के अनुसार, STET के पेपर-2 में स्नातकोत्तर योग्यता से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में समय पर परिणाम, अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के कई विद्यार्थी STET समेत अन्य शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक को पत्र देकर तत्काल परिणाम जारी करने की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि सत्र 2024-2026 का चतुर्थ सेमेस्टर पूरा हो चुका है, लेकिन परिणाम लंबित रहने के कारण उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित कर अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि STET आवेदन की अंतिम तिथि से पहले वे आवेदन कर सकें। इसी मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और कुलपति कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण कुमार झा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने जल्द परिणाम प्रकाशित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। विश्वविद्यालय के इस पीजी बैच में मधेपुरा, सहरसा और सुपौल समेत आसपास के जिलों के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानकर तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि परिणाम में देरी उनके लिए गंभीर समस्या बन सकती है। अब विद्यार्थियों की निगाहें बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर टिकी हैं। छात्रों को उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द परिणाम जारी कर अंकपत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा, ताकि वे STET-2026 के लिए समय पर आवेदन कर सकें। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 17, 2026

🇮🇳 मधेपुरा के जिला अधिवक्ता संघ में ध्वजारोहण प्रेसिडेंट जवाहर झा के द्वारा किया गया। साथ में हैं अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव गणेश कुमार (हेलो बाबू). मौके पर अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्य तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
📷 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

🇮🇳 मधेपुरा के जिला अधिवक्ता संघ में ध्वजारोहण प्रेसिडेंट जवाहर झा के द्वारा किया गया। साथ में हैं अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव गणेश कुमार (हेलो बाबू). मौके पर अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्य तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। 📷 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times

Ghailarh, Madhepura | Aug 17, 2026