⛔ नगर परिषद द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा-2026' पखवाड़ा शुरू, कर्मियों ने बैनर-पोस्टर के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
मधेपुरा।नगर परिषद मधेपुरा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मियों और सफाई मित्रों ने हाथों में जागरूकता बैनर लेकर शहर में प्रभात फेरी निकाली और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बैनर पर हम सबकी है भागीदारी, स्वच्छ शहर हमारी जिम्मेदारी स्वच्छता ही सेवा 2026 - स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत और स्वच्छता ही सेवा - एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव जैसे नारे लिखे थे।
नगर परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में -
• जन भागीदारी आधारित जागरूकता अभियान
• स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) और 4-वे कचरा पृथक्करण
• सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें NO
• स्वच्छता पार्क, स्वच्छता प्रतियोगिताओं का आयोजन
• RRR सेंटर / नेकी की दीवार की स्थापना
मौके पर मुख्य पार्षद कविता साहा, नगर प्रबंधक निधि सिंह मुख्य पार्षद पति अनमोल साह शौकत अली ध्यानि यादव नगर परिषद मधेपुरा के कर्मी, सफाई मित्र और पदाधिकारी बैनर के साथ खड़े होकर स्वच्छता का संदेश देते दिखे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times