तालाब के पानी से डूबी सड़क, स्कूली बच्चे परेशान
सांटा गांव की सड़क पर घुटनों तक गहरा पानी
मुरैनाः बारिश के सीजन में कई गांवों की सड़कें कीचड़ और जलभराव से बदहाल हैं। यही हालत हालत सांटा गांव की मुख्य सड़क की है। न गांव की मुख्य रोड तालाब के कारण डूबी हुई है, जिससे पैदल राहगीर तो क्या स्कूल वाहन तक नहीं निकल पा रहे।
दरअसल सांटा गांव की सड़क के पास ही गांव का तालाब बना हुआ है। बारिश में यह तालाब लबालब होकर उफन रहा है। तालाब का यह पानी मुख्य सड़क पर आ गया है। हालत यह है, कि सड़क पर घुटनों तक गहरा पानी भर गया है। कई जगह कीचड़ से पैदल निकलना दूभर हो गया है।
Morena, Morena | Aug 24, 2026