मुरैना में हाईवे पर स्थित SAF पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक से मारपीट, 20 रुपये एक्स्ट्रा नहीं देने पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
मुरैना। शहर के हाईवे पर स्थित SAF पेट्रोल पंप पर एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक अपनी गाड़ी में CNG गैस भरवाने पहुंचा था। CNG भरवाने के बाद उसने ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उससे 20 रुपये अतिरिक्त मांगे और चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसके साथ आज सोमवार को मारपीट कर दी गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।पीड़ित ऑटो चालक का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने वाले चालकों से निर्धारित राशि के अलावा 20 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं। चालक के मुताबिक, उसने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और लात घूसों से मारपीट की।
चालक ने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं पहले तीन-चार बार अन्य ऑटो चालकों के साथ हो चुकी हैं
Morena, Morena | Aug 24, 2026