डीएम अनुज मलिक ने आकांक्षात्मक विकास खण्डों की योजनाओं की समीक्षा की
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों पौली, सांथा एवं बघौली में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य, आईसीडीएस, स्वतः रोजगार, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल डेवलपमेंट एवं पंचायती राज सहित विभिन्न निर्धारित पैरामीटर्स की समीक्षा करते हुए डीएम ने पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
डीएम अनुज मलिक ने संस्थागत प्रसव, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की शत-प्रतिशत फीडिंग, पुष्टाहार वितरण तथा जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कराने को कहा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
जिलाधिकारी – अनुज मलिक | मुख्य विकास अधिकारी – जयकेश त्रिपाठी | परियोजना निदेशक – विजयन्त सिंह | डीसी एनआरएलएम – प्रवीण शुक्ला | जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी – अजय कुमार श्रीवास्तव | मुख्य पशु चिकित्साधिकारी – डा. एस.के. तिवारी | जिला कृषि अधिकारी – डा. सर्वेश कुमार यादव | जिला पंचायत राज अधिकारी – अरूण कुमार | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी – अमित कुमार सिंह | जिला कार्यक्रम अधिकारी – सुजीत कुमार | उप मुख्य चिकित्साधिकारी – डा. मुबारक।
इसके अलावा खण्ड विकास अधिकारीगण, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, सीएम फेलो एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#BreakingNews #SantKabirNagar #DMAnujMalik #AspirationalBlocks #Pauli #Santha #Baghauli #UPNews