इस वक्त की बड़ी खबर भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के राउपुरा गांव से सामने आ रही है, जहां सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हो गई। घटना में दो लोगों को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजकर 13 मिनट पर विवाद के दौरान गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन बंदूकों से फायरिंग की गई।
गोली लगने से दीवान सिंह, पिता लाखन सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, के दाहिने हाथ में गोली लगी है। वहीं अजय सिंह, पिता कमलेश, उम्र 18 वर्ष, के दाहिने हाथ और पेट में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा राकेश सिंह, पिता लाखन सिंह, के सिर और हाथ में चोट आई है। रुस्तम सिंह, पिता लाखन सिंह, के घायल होने की भी जानकारी दी गई है। #न्यूज़ #ब्रेकिंग #bhind #news #भिंड #BREAKING #viralreelsシ #भिंडन्यूज़ CM Madhya Pradesh Dus Live Journalist Mukesh Bhadoria