*लहार अनुभाग के रावतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खिल्ली धर्मपुरा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*डांग क्षेत्र से दिन-रात अवैध रेत का उत्खनन और अंतरराज्यीय परिवहन धड़ल्ले से जारी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*रावतपुरा थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं का आतंक, खिल्ली धर्मपुरा में रात के अंधेरे में उत्खनन,दिन में यूपी भेजी जा रही अवैध रेत*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार(राजू त्रिपाठी)..भिंड जिले के लहार अनुभाग में खनिज संपदा पर रेत माफियाओं की नजरें टिकी हुई हैं। ताजा मामला रावतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिल्ली धर्मपुरा का है, जहां बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति और रॉयल्टी के अवैध रेत का बड़ा कारोबार फल-फूल रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रेत माफिया रात के अंधेरे में डांग क्षेत्र के टीलों और खदानों को छलनी कर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। वहीं, दिन निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए इस अवैध रेत का बेखौफ परिवहन शुरू हो जाता है।
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में हो रही तस्करी*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
माफिया मध्य प्रदेश की सीमा से अवैध रेत भरकर सीधे उत्तर प्रदेश में सप्लाई कर रहे हैं। इस अंतरराज्यीय अवैध कारोबार से जहां एक ओर सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही और रास्तों के बदहाल होने से आक्रोश पनप रहा है,बिना किसी वैध अनुमति के खुलेआम चल रहे इस खेल ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस गश्त की मुस्तैदी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल सख्त कार्रवाई करे और अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर माफियाओं पर लगाम कसे। #viralreelsシ #भिंडन्यूज़ #भिंड #ब्रेकिंग #BREAKING#bhind #न्यूज़ #news