सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का शुभारंभ
राज्यसभा सांसद एवं अधिकारियों - कर्मचारियों ने विवेकानंद घाट एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया श्रमदान
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, उद्यानों, चिकित्सालयों एवं गौशाला परिसरों में साफ-सफाई, श्रमदान तथा सफाई मित्रों के सम्मान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में 2 अक्टूबर को विवेकानंद घाट एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, एडीएम श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। नगर पालिका नर्मदापुरम के दल ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
अभियान के दौरान लगभग दो घंटे तक विवेकानंद घाट क्षेत्र एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान की गतिविधियां की गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
_______________
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP