अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आसरा वृद्धाश्रम बांद्राबान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर 2026 को आसरा वृद्धाश्रम बांद्राभान में विधिक साक्षरता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायाधीश सुश्री के. शिवानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, वृद्धाश्रम संचालक निर्मला माथनकर और स्वास्थ्य विभाग से स्त्री रोग विशेषज्ञ सुश्री शेफाली नागर, अस्थि रोग विशेषज्ञ अनिल बडुके, सर्जन डॉ. स्वास्तिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन डॉ. शुभम अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर कांति यदुवंशी सहित वृद्धजन उपस्थित रहे।
शिविर में वृद्धजनों का बीपी, शुगर, हड्डी रोग और नेत्र परीक्षण किया गया। जिन वृद्धजनों के चश्मे के नंबर बदले थे, उन्हें नए चश्मे दिए गए। जांच में किसी भी वृद्धजन में गंभीर बीमारी नहीं पाई गई।
शिविर में वृद्धजनों को नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम 2007, मध्यस्थता योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh