बाजपुर न्यूज
स्वच्छता अभियान दो दिन के लिए स्थगित, शुक्रवार सुबह 9 बजे से होगा शुरू, पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते
बाजपुर। पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने मंगलवार देर शाम मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि बोर्ड सदस्यों द्वारा बुधवार सुबह प्रस्तावित स्वच्छता अभियान को प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि अब शुक्रवार सुबह नौ बजे से स्वच्छता अभियान सुचारु रूप से चलाया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अभियान में सहयोग करने और बाजपुर को स्वच्छ रखने की अपील की।