जमुई के भछियार निवासी एथलीट नीरज कुमार का पंजाब में एक निजी मकान में पंखे से झूलता शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस जांच में जुट गई। नीरज एथलेटिक्स से जुड़ा था और पंजाब में रहकर प्रतियोगिताओं की तैयारी करता था। उसने कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था। गुरुवार 12 बजे उसके चाचा अरविंद कुमार ने बताया कि शव देर शाम तक आ जाएगा।