फिरोजाबाद। आगामी 26 अगस्त को ईदे मीलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम के मौके पर निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर मर्कज़े अहले सुन्नत दारुल उलूम रज़विया मुस्तफविया में उलेमाए अहले सुन्नत और मस्जिदों के इमामों की एक अहम बैठक हुई।
बैठक की सदारत हज़रत मौलाना अनवार हुसैन रज़वी साहब ने की। बैठक में जुलूस के रूट, इंतजाम और जिला सदर के चुनाव पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से मौलाना अनवार हुसैन रज़वी साहब को जुलूसे मुहम्मदी जिला इंतजामिया का सदर चुना गया।
उलेमाओं ने कहा कि जुलूस सुबह 8 बजे दारुल उलूम रज़विया मुस्तफविया से शुरू होकर अपने परम्परागत मार्ग से होता हुआ वापस दारुल उलूम पर ही समाप्त होगा। शहर की सभी सुन्नी मस्जिदों के जुलूस इसमें शामिल होंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में उलेमा, हाफिज और अहले सुन्नत के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
#Firozabad #FirozabadNews #DarulUloomRazvia #JuluseMohammadi #EidMiladunnabi #12RabiulAwal #AhlESunnat #IslamicNews #BreakingNews #ViralVideo
---
Firozabad, Firozabad | Aug 16, 2026