फिरोजाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्य स्मृति दिवस पर रविवार को गौशाला यमुना किनारे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गौशाला परिवार के तत्वाधान में नवनिर्मित गौशाला परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौ पूजन कर वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी ने अटल बिहारी वाजपेई को सच्चे देशभक्त और सरल व्यक्तित्व के धनी बताते हुए कहा कि गौ माता के नाम पर वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ सेवा को मिशन के रूप में ले रही है और गौशालाओं को गौ उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। उन्होंने सभी गौशालाओं में नियोजित रूप से वृक्षारोपण कराने का सुझाव दिया।
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि गौ सेवा सनातन धर्म की रीढ़ है। गौ उत्पाद जीवनदायिनी हैं। गौ माता के नाम पर किया जाने वाला वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण में सहायक बनेगा।
महापौर कामिनी राठौर ने अटल जी की कविता "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा" सुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण और गौ संरक्षण दोनों आवश्यक हैं।
गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गौ सेवा से रोग और कष्ट दूर होते हैं। गौ उत्पाद अमृत तुल्य हैं। गौशाला के निर्माण से क्षेत्र विकसित हो रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद जैन ने कहा कि गौशाला परिसर में गौ माता के नाम पर किया गया वृक्षारोपण विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में भगवान दास शंखवार, सुनील शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, प्रमोद बघेल, राकेश शर्मा, विष्णु बंसल एडवोकेट, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद गुप्ता, पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया तिवारी, हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजोरिया, पार्षद हरि निवास शर्मा, रामप्रसाद बघेल, देश दीपक यादव, राजीव शर्मा, रेंजर अविनाश सिंह, अश्विनी मोहन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया। गौशाला परिवार की ओर से अतिथियों को गौ माता की मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। संस्था अध्यक्ष विष्णु बंसल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौशाला के भक्तों को भी सम्मानित किया गया।
#Firozabad #FirozabadNews #TreePlantation #Gaushala #AtalBihariVajpayee #Environment #UPGovt #ViralNews #BreakingNews #UPNews #GaushalaYamunaKinare #MissionGreen
---