Public App Logo
फिरोजाबाद एसीएमओ ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद फारूक अहमद ने शुक्रवार को जनपद के तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अहमद संत नगर, रसूलपुर और हाजीपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, साफ-सफाई और रजिस्टरों का अवलोकन किया। मरीजों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय से और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए। किसी भी मरीज को दवा या सुविधा के अभाव में दिक्कत न हो। निरीक्षण के समय तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारी और समस्त स्टाफ उपस्थित पाए गए। #Firozabad #FirozabadNews #ArogyaMela #HealthDepartment #UPNews #ViralNews #BreakingNews #CMO #FirozabadUpdate #UPGovt #SantNagar #Rasoolpur --- - Firozabad News