जमुई: तालाब में डू^ब^कर किशोर की हुई मौ^/त, DM के आदेश के बाद श^व का कराया गया पो^स्ट^मा^र्टम
जमुई प्रखंड क्षेत्र के नवकाडीह बुकार गांव में शौच करने गए कारू मांझी के 15 वर्षीय पुत्र टेनी कुमार की तालाब में डू^बने से मौ^त हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा किशोर के श^व को तालाब से निकाला गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद किशोर के श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और डीएम के आदेश के बाद सोमवार की रात 9:30 बजे श^व का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि हमेशा की तरह सोमवार को भी देनी कुमार शौच के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब की गहराई में डूब गया। डूबते हुए किशोर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर के बाद पूरे परिवार वालों द्वारा इधर-उधर किशोर की खोजबीन शुरू की गई,व लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद तालाब के किनारे किशोर का चप्पल मिलने के बाद शक की बुनियाद पर तालाब में ढूंढा गया तो टेनी कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 6, 2026