Haridwar में पुलिस-बदमाश मुठभेड़! दिल्ली के चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली | VIDEO होरा Viral!
हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी नरेश के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, वह चेन स्नेचिंग की दो वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और हरिद्वार की अन्य वारदातों से संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।
मुठभेड़ के बाद सामने आए वीडियो में घायल बदमाश पुलिस से रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है और कहता है—“माफ कर दो साहब, गलती हो गई।”
हरिद्वार की इस बड़ी खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए वीडियो पूरा देखें।
नोट: खबर में दी गई जानकारी पुलिस कार्रवाई और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है।
Haridwar #HaridwarNews #HaridwarPolice #PoliceEncounter #HaridwarEncounter #BreakingNews #UttarakhandNews #UttarakhandPolice #CrimeNews #ChainSnatcher #DelhiCrime #Khadkhadi #HaridwarBreaking #PoliceNews #LatestNews