300 रुपये के विवाद में तीन कत्ल! देहरादून की वारदात से सनसनी
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में आरोपी प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करता था। मंगलवार को भी वह काम के लिए घर पहुंचा था। काम पूरा होने के बाद 600 रुपये की दिहाड़ी को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपी को 300 रुपये ही मिलने की बात सामने आई। बाकी पैसों को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पेचकस से बुजुर्ग रजनी कपूर (75) और रमेश कपूर (80) पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची 48 वर्षीय नौकरानी तिलया देवी भी हमले की चपेट में आ गई। तीनों की मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद करने की बात कही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को अकेले घर की ओर जाते हुए देखा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
⚠️ सिर्फ 300 रुपये के विवाद से शुरू हुई कहासुनी का अंत तीन जिंदगियों के खत्म होने के साथ हुआ।
#Dehradun #DehradunNews #TripleMurder #RaipurDehradun #VishnulokColony #CrimeNews #UttarakhandNews #BreakingNews #DehradunCrime #TripleMurderCase #UttarakhandCrime #CrimeUpdate