Dehradun में दिनदहाड़े Triple Murder | बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार!
देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई।
मृतकों की पहचान के.एस. कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और नौकरानी तिलिया देवी के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश कथित तौर पर लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, वारदात में पेचकस का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
देहरादून की इस बड़ी खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए चैनल को follow करें और वीडियो को Like एवं Share करें।
#Dehradun #DehradunNews #TripleMurder #DehradunCrime #BreakingNews #UttarakhandNews #CrimeNews #DehradunBreaking #RaipurDehradun #UttarakhandCrime