मंझनपुर: टेंवा गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
टेवां गांव के एक तालाब में डूबने से 48 वर्षीय भोला प्रजापति की मृत्यु हो गई। उनका शव तालाब में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेवां गांव निवासी भोला प्रजापति (48), पुत्र बद्री प्रसाद प्रजापति, गुरुवार रात पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले थे।