बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखा चारा की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा जिला प्रशासन
==================
सारण, 02 अक्टूबर 2026
==================
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा एवं देखभाल को लेकर जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रभावित पशुपालकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पशुओं के लिए सूखा चारा की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं का लगातार आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए चारा की समस्या का सामना न करना पड़े।
आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पशुपालकों एवं उनके पशुधन के साथ मजबूती से खड़ा है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026