बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी
==================
सारण, 02 अक्टूबर 2026
===================
सारण जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी द्वारा लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा परसा प्रखंड के परसौना, लतरहिया एवं बलिगांव पंचायत का निरीक्षण किया गया तथा संचालित सामुदायिक किचेन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026