छतरपुर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला,बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में आज शाम धाम परिसर में एक विशाल एवं भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया, इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और युवा हाथ में तिरंगा थामकर शामिल हुए, यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और "हर घर तिरंगा" अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।इस दौरान धीरेन्द्र कृष्ण ने कहा की हमे देश द्रोहियो को चिन्हित कर उन्हें दूर करना होगा,यात्रा के दौरान हुई बारिश भी में देश भक्ति में लोग सरोबर नजर आए।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
बागेश्वर धाम सरकार