त्योहारों से पहले पेंशनर्स को डीए-डीआर की लंबित किस्तें देने की मांग
2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट जारी करने की भी उठाई मांग
रामपुर बुशहर, 2 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को शिमला में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ बैठक करने और पेंशनर्स हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्हें मांग पत्र भी सौंपा गया।
पेंशनर्स ने मांग की कि आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेश के पेंशनर्स को डीए/डीआर की लंबित किस्तें जारी की जाएं। साथ ही जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभ जारी होने से पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी।
Shimla Urban, Shimla | Oct 2, 2026