CIV RD 11 रेड डिलिशस की एक शानदार स्ट्रेन है। इसकी खासियत यह है कि इसका फल रेड डिलिशस की कई अन्य स्ट्रेन्स की तुलना में जल्दी तैयार होने की क्षमता रखता है। जो किसान नए ऑर्चर्ड में रेड डिलिशस लगाने की योजना बना रहे हैं, वे CIV RD 11 को भी अपनी वैरायटी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। इसकी ग्रोथ और ट्री परफॉर्मेंस को देखते हुए इसे विगरस रूटस्टॉक पर लगाना बेहतर विकल्प हो सकता है, जैसे Geneva 890, Geneva 896 और MM.111। वहीं M.9 जैसे कम-विगर रूटस्टॉक पर इसकी ग्रोथ अपेक्षाकृत कम रह सकती है। मेरे अनुभव में CIV RD 11 रेड डिलिशस की बेहतरीन स्ट्रेन्स में से एक है।
Shimla Urban, Shimla | Oct 2, 2026