#Balrampur ! बजाज शुगर मिल में लगा श्रमिक स्वास्थ्य शिविर, 120 मजदूरों की जांच कर बांटी गईं मुफ्त दवाएं...
#उतरौला (बलरामपुर, 07 अक्टूबर)। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बजाज शुगर मिल परिसर में बुधवार को श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने 120 श्रमिकों की सेहत जांची और जरूरत के मुताबिक निःशुल्क दवाएं बांटीं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और आंखों का परीक्षण कर मौसमी बीमारियों से बचाव व खान-पान के प्रति जागरूक किया।
वहीं, श्रम विभाग ने श्रमिकों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने श्रमिकों को पंजीकरण, शैक्षिक व चिकित्सा सहायता, मातृत्व हितलाभ और दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।