#Balrampur ! पीएम मोदी-सीएम योगी के वर्चुअल संदेश के साथ बलरामपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ रवाना...
#बलरामपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। पीएम मोदी व सीएम योगी के वर्चुअल संबोधन के बाद यात्रा को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया।
यात्रा प्रभारी सतीश शर्मा, प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय व जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि यात्रा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पीएम के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन का संदेश हर बूथ व घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलू सिंह, पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' व संयोजक डॉ. अजय सिंह 'पिंकू' समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#balrampur