🚨 63 किलो के करीब डोडाचूरा पकड़ा, पंजाब-राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार
#रूनिजा_चौकी_पुलिस की कार्रवाई, इको कार से 62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा जब्त
#सुवासरा। रूनिजा चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 किलो 900 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में राजस्थान और पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई ढाबला देवल यात्री प्रतीक्षालय के पास
मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपियों के कब्जे वाली इको कार क्रमांक RJ20CB7893की तलाशी में विमल के थैलों और ट्रॉली बैगों में भरा डोडाचूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू सिंह (33) निवासी बिस्तुनिया, थाना पगारिया, जिला झालावाड़ राजस्थान, लड़ी (35) निवासी लुधियाना पंजाब और जॉन (31) निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।
Shamgarh, Mandsaur | Oct 6, 2026