बीती रात करीब 11.30 बजे के आसपास बाइक सवार लालसिंह (लाला बापू) की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
मल्हारगढ़:- तहसील के अंतर्गत बुढा टकरावद रोड पर चिल्लोद पिपलीया के पास गर्रावद फंटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खेड़ा काल्याखेड़ी निवासी लाल सिंह पिता ईश्वरसिंह की दुःखद मोत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटर साइकिल का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। और लाल सिंह पिता ईश्वर सिंह को सिर, कंधे, और पैरों पर गंभीर चोटें आई।
परिवार वालो का कहना के टक्कर फोरविलर से लगी है जिसकी वजह से फोरविलर कार रोड के साइड बने गड्ढे में उतर गई लाल सिंह एक से डेढ़ घंटे तक गंभीर हालत में तड़पते रहे जिसके बाद उनपर एक राहगीर की नजर पड़ी उनको राहगीर द्वारा अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल पहुचाया गया और घरवालो को खबर दी गई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।लेकिन जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ उस फोरविलर वाले ने उनको हॉस्पिटल पहुचाने के बजाय ट्रेक्टर की सहायता से अपनी गाड़ी गड्ढे से बाहर निकालने में व्यस्तता दिखाई और गाड़ी बाहर निकालकर भाग गया। जिसकी वजह से लाल सिंह की जान चली गई।
अगर फोरविलर वाला व्यक्ति अपनी गाड़ी निकालने के
बजाय इंसानियत दिखाकर लाल सिंह को समय से हॉस्पिटल पहुचा देता तो शायद लालसिंह की जान बच जाती।
परिवार वालो का कहना है यह एक्सीडेंट है या जानबूझकर टक्कर मारी गई है ये जांच का विषय है।
परिवार वालो की मांग है पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाले ताकि अज्ञात वाहन का पता चल सके और दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।