खलीलाबाद: एससी एसटी एक्ट के मामले में संत विवेक दास आचार्य हुए बाइज्जत बरी, न्यायालय ने आरोपों को नहीं माना सिद्ध
वाराणसी के कबीर चौरा मठ के महन्त संत विवेक दास आचार्य को संत कबीर नगर जनपद न्यायालय ने बड़ी राहत देते हुए एससी एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को सिद्ध न मानते हुए उन्हें बा इज्जत बरी कर दिया।पिछले 8 सालों से वह न्यायालय और कचहरी का चक्कर लगा रहे थे। यह जानकारी अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे दी।