Public App Logo
🌧️ रुद्रप्रयाग में अलकनंदा उफान पर, प्रशासन अलर्ट🚨 लगातार हो रही बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में **अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी पूरे वेग के साथ बह रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेलनी पुल के नीचे स्थापित विशालकाय भगवान शिव की प्रतिमा के आधे हिस्से तक नदी का पानी पहुंच गया है। ⚠️ जिला प्रशासन ने नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं। 👉 प्रशासन की अपील: ✅ नदी किनारे जाने से बचें। ✅ बच्चों को नदी के आसपास न जाने दें। ✅ अफवाहों पर ध्यान न दें। ✅ केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। #Rudraprayag #Alaknanda #Monsoon #Uttarakhand #RainAlert #FloodAlert #DisasterManagement #StaySafe #BelniBridge #ShivStatue - Rudraprayag News