फलोदी जिले के लोहावट उपखंड के पूनियों की ढाणी (नौसर) गाँव में माधाराम विश्नोई पुनिया के ट्यूबेल पर कृषा के रूप में कार्य कर रहे पांचाराम भील का 8-9 वर्षीय बेटा भोमाराम के दोपहर 12:30 बजे करीब बोरवेल में गिर गया।
बताया जा रहा है कि बोरवेल खराब थी और पंप मोटर ठीक करवाने के बाहर निकाला हुआ था। जिस दौरान बोरवेल ढकी हुई नहीं होने से खेलते समय बच्चा अंदर गिर गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा SDRF टीम के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित एवं जीवित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया है. इस दौरान फलोदी जिला कलक्टर अंकित कुमारसिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य काकडे ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि मासूम भोमाराम को सकुशल बाहर निकाला जाए और वह जल्द से जल्द अपने परिवार के बीच लौटे।
#नौसर #घटना #बोरवेल
Osian, Jodhpur | Oct 15, 2026