Public App Logo
Profile Picture

Shrawan Sinver Sirmandi

@osian_news
269407Followers
13Following
पल्ली फांटा से पल्ली गांव जाने वाली सड़क, हाल ही में करीब 2 साल पहले इसका नवीनीकरण हुआ था, अब इतने कम समय में ही रोड़ की ये हालत हो गई है जबकि 5 साल तो सड़क की गारंटी भी होती है.....
टीकूराम कङवासरा पल्ली 
Bhinya Ram Machara Lic 
भगराज कङवासरा 
जगमाल कड़वासरा पल्ली 
Mohanram Karwasra Palli
हमारे विद्यालय शारदा स्कूल लोहावट में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियां.......
पंचायतीराज चुनाव की लॉटरी स्थगित 
17/18 सितम्बर को होगी अब लॉटरी....
<nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतीराज nis:value=पंचायतीराज nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ओसियां में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम की झलकियां......
80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 
शारदा स्कूल लोहावट
शारदा स्कूल लोहावट कार्यक्रम
जय हिंद, जय हिंदुस्तान.....
शारदा स्कूल लोहावट
Video 8
ग्राम पंचायत गुल्ले की बेरी...
इस पंचायत भवन निर्माण के लिए शायद केंद्र और राज्य सरकार ने अलग से विशेष बजट जारी किया होगा या फिर गांव के लोगों ने सरपंच चुनाव के दौरान फिजुल खर्चा नहीं करवाया होगा और सरपंच ने अपने घर से पैसे लगाकर इस पंचायत भवन का निर्माण करवाया होगा, या फिर भगवान के घर से कोई चमत्कार हुआ होगा और रातों रात ऐसा चमचमाता भवन अपने आप खड़ा हो गया होगा। खैर जो भी हो धन्यवाद के पात्र इस गांव के लोग और चुना हुआ जनप्रतिनिधि जिसने शायद सरकार से आये पैसे से अपना घर नहीं भरा होगा या कोई खुद बंगला या गाड़ी नहीं खरीदी होगी तभी ऐसा पंचायत भवन बना है। नहीं हम सबने ऐसी पंचायते देखी जिसके दरवाजे भी टूटे पड़े हैं या निर्माण के कुछ दिनों बाद फर्श टूट जाता है और छत टपक रही होती है। और निर्माण में घटिया सामग्री काम में लेकर निर्माण किया होता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राम_पंचायत nis:value=ग्राम_पंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुल्ले_की_बेरी nis:value=गुल्ले_की_बेरी nis:enabled=true nis:link/>
शायद रिवर फ्रूट बनना शुरु हो गया होगा, टमाटर मिर्ची की खेती शुरू होने वाली है
लोहावट में भंवरी देवी मामले में आज लोगों की उग्र रूप में धरने में उमड़े लोग 
<nis:link nis:type=tag nis:id=लोहावट nis:value=लोहावट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lohawat nis:value=lohawat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भंवरी_देवी nis:value=भंवरी_देवी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धरना nis:value=धरना nis:enabled=true nis:link/> 
Kishna Ram Vishnoi
भारतमाला एक्सप्रेस वे पर खुड़ियाला टोल पर ANTF ने पीछा कर 31 करोड़ की नशीली गोलिया पकड़ी
क्या इंसान इस तरह की कलाकारी करके ऐसा घोंसला बना सकता है 
हमारे घर के आगे पेड़ पर पिछले पांच सात दिन से ये रंग बिरंगी चिड़िया तिनका तिनका लाकर ऐसा शानदार घोंसला बना रही है 
वाकई प्रकृति और प्रकृति के जीव अनमोल है।
Thar Desert Photography
माहेश्वरी सभा की बैठक में समाज सुधार पर मंथन, नई कार्यकारिणी की घोषणा

ओसियां तहसील माहेश्वरी सभा ओसियां की साधारण बैठक अध्यक्ष सुनील लाहोटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा, जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांडक एवं जिला सचिव ओमप्रकाश लोहिया का अभिनंदन किया गया। साथ ही तहसील सभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में समाज में सगाई-विवाह संबंधी समस्याओं और घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए सुधार के लिए तहसील व जिला स्तर पर कमेटी गठित करने पर चर्चा हुई। पूर्व प्रदेश सचिव भगवानदास राठी व ओमप्रकाश बुब ने विवाह संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल डागा ने ग्राम इकाइयों को समाज की मजबूत कड़ी बताया।

रामकिशोर डागा ने कहा कि वर्तमान में लड़के-लड़कियों के विवाह समय पर नहीं होने से समाज की जनसंख्या प्रभावित हो रही है। इस पर अध्यक्ष सुनील लाहोटी ने कहा कि 21 वर्ष की आयु में बेटी का विवाह करने वाले परिवार को तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुंदड़ा ने कहा कि ओसियां तहसील प्रदेश की बड़ी तहसीलों में शामिल है। जल्द ही महासभा व जिला सभा की योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव भ्रमण किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान समाज के भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की।

मथानिया माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने घोषणा की कि तहसील माहेश्वरी सभा के परिवार में शादी समारोह के प्रतिभोज में 11 आइटम रखने वाले परिवार को माहेश्वरी समाज भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में महासभा व जिला सभा की योजनाओं की पुस्तिका और आवेदन फार्म सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाकर इन्हें घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। अंत में सभा मंत्री मदनलाल राठी व ओमप्रकाश बुब ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर तिंवरी, मथानिया, ओसियां, भिकमकोर, जाखण, पुनासर, बापिणी, चाड़ी, निम्बो का तालाब, कड़वा व बेदु सहित विभिन्न ग्राम इकाइयों के सदस्य, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वाधीनता दिवस समारोह -2026 के मौके पर जिला मुख्यालयों पर इन मंत्रियों द्वारा किया जाएगा ध्वजारोहण किया जाएगा...
बाकी शेष रहे जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा
ओसियां में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
तीनों राजकीय महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, स्थानीय लोगों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

ओसियां। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को ओसियां में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। शहीद गोरखराम वीरचक्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
रैली में तीनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक मूलचंद धायल ने बताया कि रैली में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों के साथ स्थानीय जनसमुदाय ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार परिहार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के पालन के लिए प्रेरित किया।
ओसियां मुख्य बस सहित बाजार में बदहाल यातायात व्यवस्था के चलते आए ट्रैफिक जाम रहता है, वहीं कई बार इस जाम में एम्बुलेंस फंस जाती है जिससे मरीजों को भी समस्या होती है 
<nis:link nis:type=tag nis:id=ओसियां nis:value=ओसियां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ट्रैफिक nis:value=ट्रैफिक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जाम nis:value=जाम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/>
Bhairaram Choudhary
धरने में मौजूद इतने सारे लोगों के बीच इस तरह से चा*कू लेकर घुसना कोई मामूली बात नहीं है!
लोहावट में भंवरी देवी ह..त्या..कांड मामले में चल रहे धरने और भूख हड़ताल के बीच इस तरह चा/कू लेकर घुसना एक और बड़ी साजिश हो सकती है! लोगों ने भीड़ में चा^कू लेकर घुसे युवक के पकड़ कर पुलिस को सौंपा है, भीड़ में इस तरह से धारदार चा°कू लेकर घुसने का युवक का क्या मकसद था ये पुलिस पूछताछ में पता चलेगा, लेकिन इस तरह लोगों के बीच घुसना जरूर कुछ साजिश ही होगी
नवनियुक्त जोधपुर ग्रामीण SP पंकज यादव ने बहुत बड़ी बात कही- लड़की घर से भाग जाए तो समाज से बाहर कर देते हो!
तस्करों को समाज से कब बाहर करोगे!!
लोहावट में भंवरी देवी मामले में घटना का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। हजारों की संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी धरना स्थल पर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को जल्द घटना का पर्दाफाश करना चाहिए और न्यायपालिका से उम्मीद है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
बारिश की बूंदे......
हल्की बारिश शुरू.....
मेरिट और बोनस भर्ती मांग को लेकर टंकी पर चढ़े नर्सेज से वार्ता करने के लिए दूसरी बार निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा पहुंचे और नर्सेज से बात की।