- पटना में पेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी।
बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत बैरिया-कर्णपुरा इलाके में स्थित एक पेंट फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फायर फाइटर की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही, आग से कितने का नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की जानकारी है या नहीं, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं और आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए हैं।
#highlightseveryone #viralreels #patna
#BreakingNews #paintfactory