सरकारी नहर की दीवार तोड़ने का आरोप, विरोध पर परिवार को धमकी
कालपी, जालौन। ग्राम बैरई निवासी राकेश सिंह ने कोतवाली कालपी में शिकायत देकर रामऔतार पुत्र नत्थू, सुनकू पुत्र रामऔतार, रविन्द्र पुत्र रामबाबू, भूरा पुत्र रामबाबू, रामजी व रामकरन पुत्रगण सुखदेव, उमाशंकर पुत्र बैजनाथ तथा रविकान्त पुत्र मधू पर सरकारी नहर की पक्की दीवार व पाइप तोड़ने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक सभी लोग गैंती-फावड़ा, हथौड़ा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे थे।
राकेश के पुत्र कार्तिक द्वारा विरोध करने पर मारने के लिए दौड़ाने तथा परिवार से गाली-गलौज और गंभीर धमकी देने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने नहर क्षतिग्रस्त होने से फसल डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई व तत्काल मरम्मत की मांग की है। मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।
#कालपी #जालौन #बैरई #कालपीपुलिस #जालौनपुलिस #सरकारीनहर #नहरकीदीवार #सरकारीसंपत्ति #नहरक्षतिग्रस्त #किसान
#किसानकीफसल #फसलकाखतरा #दबंगई #धमकी #पुलिसशिकायत #पुलिसकार्रवाई #सिंचाईविभाग #ग्रामीणसमस्या #कालपीन्यूज #जालौनन्यूज
#ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #CrimeNews #RuralNews #GroundReport #LocalNews #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Aug 30, 2026