स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने ज्वेलरी दुकान संचालक पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से 02 किलोग्राम चांदी के आभूषण किए बरामद
*चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।*
डीएसपी सिवानी श्री सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण निवासी वार्ड नंबर -08 सिवानी ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पुराना बस स्टैंड, सिवानी के पास उनकी ज्वेलर्स की दुकान है। दिनांक 14.08. 2026 को सुबह उसका भाई विक्की स्कूटी पर दुकान पर आया था और दुकान का शटर खोलने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 03 आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और दो बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस ने स्पेशल स्टाफ ईशरवाल को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण करते हुए दिनांक 19.08. 2026 को ज्वेलर्स से सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के एएसआई कश्मीर सिंह की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
✍️*गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप उर्फ कालू पुत्र बंशीलाल निवासी बोरखा, जिला सिरसा, अजय पुत्र बंशीलाल निवासी बोरखा, जिला सिरसा, साहिल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बनगांव, जिला फतेहाबाद तथा प्रिंस पुत्र राजेंद्र निवासी जवाहर नगर, आदमपुर मंडी, जिला हिसार के रूप में हुई है।*
✍️ *पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से लूटे गए सामान में से 02 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।*
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजय व साहिल सिवानी में होटल पर काम कर मेहनत-मजदूरी करते थे, जबकि आरोपी प्रिंस भी होटल पर काम करता था। दिनांक 13.08. 2026 को आरोपी अजय के सिवानी स्थित मकान पर अमनदीप, साहिल व प्रिंस के साथ मिलकर ज्वेलर्स संचालक को लूटने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों को जानकारी थी कि ज्वेलर्स संचालक रोजाना दुकान से सामान अपने घर लेकर जाता है तथा घर से सामान दुकान पर लेकर आता है। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ एवं प्रयास किए जाएंगे।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 20, 2026