*चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध*
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में देर रात से मौसम ने करवट बदल ली है। घाटी में सीजन की पहली भारी बर्फबारी हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है।
बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं चंबा को पांगी घाटी से जोड़ने वाला बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर कई फीट बर्फ जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026