Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
adhimachali73
जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाक़त खान आज प्रेस वार्ता के माध्यम से हाल ही में सीला घराट घघरोता में हुई गो हत्या को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की और इस कृत्य को अंजाम देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है उनके साथ समुदाय के लोग भी मौजूद रहे
Chamba, Chamba
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
पांगी घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी वादियां #cmohp #spkhp #spchamba #dcchamba #viralreel #himachalpradesh #chamba #shimla #viralvideo #dharmshala
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह चंबा। जिला चंबा में गौ हत्या मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट के कारण आपसी भाईचारा खराब न करें। किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना पुष्टि किए साझा करने से बचें। एसपी ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। उन्होंने अपील की कि चंबा जिले में शांति, आपसी विश्वास और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा करने से स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोग संयम बरतें और मामले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पुलिस की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। बाइट विजय कुमार सकलानी एसपी चंबा ।
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
*चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में सीजन की पहली भारी बर्फबारी, बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग अवरुद्ध* जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में देर रात से मौसम ने करवट बदल ली है। घाटी में सीजन की पहली भारी बर्फबारी हुई है, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं चंबा को पांगी घाटी से जोड़ने वाला बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर कई फीट बर्फ जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
चंबा के तीसा में एक टैक्सी कार दुर्घट*नाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घा*यल बताया जा रहा है। Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
सलूणी में मनाया गया महिला किसान दिवस! कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), जिला चंबा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला किसानों को सब्जी उत्पादन संबंधी जानकारी साझा की गई और कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। 📍 सलूणी, जिला चंबा ✍️ पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी #महिलाकिसानदिवस #सलूणी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #कृषि #PahadiNewsSunilPahadi
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
🌾👩🌾 सलूणी में मनाया गया महिला किसान दिवस, कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और योगदान पर दिया जोर 🌱 📍 सलूणी (चंबा), हिमाचल प्रदेश। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान देने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 को सलूणी में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), जिला चंबा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 🌱 महिलाएं कृषि की रीढ़, उनकी मेहनत से मजबूत होती है ग्रामीण अर्थव्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खेती-बाड़ी, सब्जी उत्पादन, बीजों के संरक्षण और कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेतों में मेहनत करने से लेकर परिवार की आजीविका को मजबूत बनाने तक, महिलाओं का योगदान कृषि व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ऐसे में महिला किसान दिवस जैसे कार्यक्रम महिलाओं के कार्यों को पहचान देने और उन्हें कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करते हैं। 🥦 सब्जी उत्पादन की तकनीकों पर साझा की गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की सब्जियों के उत्पादन से संबंधित जानकारी साझा की गई। इसका उद्देश्य महिला किसानों को सब्जी उत्पादन के प्रति जागरूक करना और उन्हें कृषि गतिविधियों में बेहतर तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। सब्जी उत्पादन ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 👩🌾 महिला किसानों को प्रोत्साहित करना समय की जरूरत आज के समय में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बनाना आवश्यक है। महिलाओं को कृषि संबंधी प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों की जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से वे खेती-बाड़ी के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकती हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति मिल सकती है। महिला किसान दिवस का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को सामने लाने और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देता है। 📸 पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी ✍️ 📍 सलूणी, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश)
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
जिला चंबा में गोवंश कांड को लेकर घघरोता पंचायत के अल्पसंख्यकों का क्या कहना है सुनते हैं #spchamba #dcchamba #cmohp #spkhp #viralreel #himachalpradesh #chamba #shimla #viralvideo #hppolice
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026
🚨 चंबा के घघरोता में कथित गोहत्या मामले पर गुज्जर समुदाय सख्त, कार्रवाई की चेतावनी! #viralvideo #HimachalPradesh #BreakingNews #Chamba #Ghagharota Sillagharat HimachalNews IndiaNews ViralNews TrendingIndia HindiNews CowProtection हिमाचलप्रदेश घघरोता गोहत्यामामला न्यायकीमांग कानूनकासम्मान
Chamba, Chamba | Oct 15, 2026