Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

➡️ 10.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने किया भूमिपूजन ➡️ आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास और महिला आईटीआई में 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का होगा निर्माण केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके ने आज शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में 10.68 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत शासकीय आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास तथा एकलव्य महिला आईटीआई में 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्रीमती सुनीता बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री नितिन बारस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री बारस्कर, एसडीओ पीआईयू श्री अजय सिंह तोमर, जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम धुर्वे, प्राचार्य आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े एवं प्राचार्य महिला आईटीआई श्री अजीत पंद्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ➡️ कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव : श्री उईके केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से जिले को 60 सीटर बालक छात्रावास एवं नवीन ट्रेड भवन की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए 70 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज हमारी महिला शक्ति न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नेतृत्व कर रही है। कौशल विकास के क्षेत्र में आधुनिक भवन, छात्रावास, छात्रवृत्ति सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्री उईके ने कहा कि देश में आज 2 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और 20 लाख से अधिक युवा रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया है, जिसमें 9 करोड़ युवाओं ने पहली बार स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त किया है। लखपति दीदी अभियान के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले की बेटियां भी कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बैंगलुरु स्थित फॉक्सफोन कंपनी में चयनित 70 बालिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ➡️ तकनीकी कौशल को मिल रही नई गति : श्री पवार जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से तकनीकी कौशल को गति देने के लिए 60 सीटर बालक छात्रावास एवं 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का भूमिपूजन किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से जिले को निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। ➡️ गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से प्रतिष्ठित कंपनियों में मिल रहा प्लेसमेंट : कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि जिले की एकलव्य महिला आईटीआई की पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान है। यहां निरंतर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। अधोसंरचना विकास और मध्यप्रदेश शासन की कौशल विकास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त कर रही हैं। नवीन भवन और सुविधाओं के निर्माण से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और वृद्धि होगी तथा जिले की बेटियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। ➡️ तीन वर्षों से शत-प्रतिशत प्रवेश, राष्ट्रीय मेरिट में भी जिले का नाम रोशन प्राचार्य श्री अजीत पंद्रे ने बताया कि महिला आईटीआई ने विगत तीन वर्षों से शत-प्रतिशत प्रवेश की उपलब्धि हासिल की है। संस्था की छात्रा त्रिशा तावड़े, अरविंद कुमरे और नीता तावड़े ने राष्ट्रीय मेरिट में स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। संस्था ने 9.2 रेटिंग के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नवीन अधोसंरचना के निर्माण से संस्था की गुणवत्ता और रेटिंग में और सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

112 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Betul, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

➡️ 🇮🇳 #स्वतंत्रता_दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंगों से जगमगाया पारसडोह बांध। देशभक्ति, विकास और प्रकृति का अद्भुत संगम—राष्ट्र के गौरव को समर्पित एक मनमोहक दृश्य। 🇮🇳

#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ 🇮🇳 #स्वतंत्रता_दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंगों से जगमगाया पारसडोह बांध। देशभक्ति, विकास और प्रकृति का अद्भुत संगम—राष्ट्र के गौरव को समर्पित एक मनमोहक दृश्य। 🇮🇳 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ जिले में तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान आयोजित

#स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के विभिन्न विकासखंडों में #हर_घर_तिरंगा, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।

आठनेर के ग्राम देहगुड में घर-घर तिरंगा वितरण कर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभात पट्टन के ग्राम बोरगांव शेरगढ़ में तिरंगा यात्रा तथा ग्राम गोधनी में तिरंगा रैली एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा आयोजित हुई। गोधनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मोक्षधाम में 50 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी समिति ने ली। ग्राम चकोरा में तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा के बाद 25 पौधे रोपे गए।

शाहपुर के ग्राम फोफल्या में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं जिले के अन्य विकासखंडों एवं ग्रामों में भी तिरंगा यात्राओं, हर घर तिरंगा तथा पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री संतोष राजपूत ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Planning, Economics & Statistics, MP 
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#HGT2026 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले में तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान आयोजित #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के विभिन्न विकासखंडों में #हर_घर_तिरंगा, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। आठनेर के ग्राम देहगुड में घर-घर तिरंगा वितरण कर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभात पट्टन के ग्राम बोरगांव शेरगढ़ में तिरंगा यात्रा तथा ग्राम गोधनी में तिरंगा रैली एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा आयोजित हुई। गोधनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मोक्षधाम में 50 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी समिति ने ली। ग्राम चकोरा में तिरंगा यात्रा एवं हरियाली यात्रा के बाद 25 पौधे रोपे गए। शाहपुर के ग्राम फोफल्या में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं जिले के अन्य विकासखंडों एवं ग्रामों में भी तिरंगा यात्राओं, हर घर तिरंगा तथा पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समन्वयक श्री संतोष राजपूत ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में इन अभियानों को जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Planning, Economics & Statistics, MP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #HGT2026 #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ मुलताई में डेयरियों व किराना प्रतिष्ठानों से लिए पनीर, दही, दूध और घी के नमूने

कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने 14 अगस्त को मुलताई शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों दूधसागर डेयरी, मां ताप्ती बीकानेर स्वीट भंडार, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट भंडार, ओंकारमल सागरमल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय मां काली डेयरी से पनीर, दही एवं गाय का दूध के नमूने, ओमकार डेरी से घी के दो नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। 
वहीं प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने, ग्राहकों को परोसे जाने वाले पानी एवं खुली खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा 13 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा बडोरा बैतूल स्थित नाश्ते की दुकानों अनीता रेस्टोरेंट एवं शशांक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों को खुले और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाने पर टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को  सफाई पूर्ण होने तक बंद करवाया और स्वच्छता रखने की हिदायत दी।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ मुलताई में डेयरियों व किराना प्रतिष्ठानों से लिए पनीर, दही, दूध और घी के नमूने कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने 14 अगस्त को मुलताई शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों दूधसागर डेयरी, मां ताप्ती बीकानेर स्वीट भंडार, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट भंडार, ओंकारमल सागरमल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय मां काली डेयरी से पनीर, दही एवं गाय का दूध के नमूने, ओमकार डेरी से घी के दो नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने, ग्राहकों को परोसे जाने वाले पानी एवं खुली खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा 13 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा बडोरा बैतूल स्थित नाश्ते की दुकानों अनीता रेस्टोरेंट एवं शशांक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों को खुले और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाने पर टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को सफाई पूर्ण होने तक बंद करवाया और स्वच्छता रखने की हिदायत दी। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026