Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Betul

@betulprojs
2658Followers
0Following
➡️ मैं श्रीमती माधुरी नागले, आर्य वार्ड की रहने वाली हूं। लाड़ली बहना योजना से मिली राशि से मैं अपनी बेटी की स्कूल फीस भर रही हूं। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मैं सुश्री सोनिया विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी दुर्गा वार्ड की लाड़ली लक्ष्मी हूं लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिली राशि का उपयोग अपनी शिक्षा में कर रही हूं। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा_संजीवनी_अभियान: nis:value=शिक्षा_संजीवनी_अभियान: nis:enabled=true nis:link/> शासकीय स्कूलों को डेस्क- बेंच, सीलिंग फैन, टेबल किए भेंट

जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल मांडवी के प्राचार्य श्री नारायण राव अडलक द्वारा एकीकृत माध्यमिक शाला धारुल को 10 टेबल एवं 10 बेंच प्रदान किए गए। प्राथमिक शाला पलासपानी विकासखंड शाहपुर जिला बैतूल में बच्चों के बैठने के लिए डेक्स, बेंच की व्यवस्था की गई। वहीं प्राथमिक शाला वारेढाना में प्रेमलता धोटे, श्रीमती सुषमा मिसर द्वारा खंभे से केबल से लाईन खीची व एक सिलिंग फेन, एक घड़ी, एक स्टेन फेन लगवाया गया। 

शिक्षा संजीवनी के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जामठी में 15 नग डेक्स-बेंच  संचालक सर्वोदय उ मा वि चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल श्री प्रकाश धोटे द्वारा भेंट की गई। एकीकृत माध्यमिक शाला भादूगांव में शिक्षक द्वारा 2 पंखे, 2 ट्यूबलाइट एवं बिजली फिटिंग का सामान प्रदाय किया गया। इसके अलावा नवीन प्राथमिक विद्यालय अंबाडा में सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत अम्बाड़ा द्वारा डेक्स-बेंच प्रदान की गई। एमएस चुनालोहमा को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चुनालोहमा द्वारा 40 डेस्क व बेंच प्रदाय की गई।

शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत ग्राम घासई के श्री रामकृष्ण कुमरे एवं श्रीमती जगबती बाई ग्राम पंचायत पंच के द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला घासई को बच्चों के पीने के पानी के लिए एक -एक पानी का कैम्पर भेंट किया गया। वहीं ईपीएस डोमाढाना में श्री राज सिंह परिहार द्वारा 6 फेन, एवं 6 ट्यूबलाइट भेंट किए। 

जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकता

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=विश्व_हृदय_दिवस nis:value=विश्व_हृदय_दिवस nis:enabled=true nis:link/> पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व हृदय दिवस अवसर पर 29 सितंबर को जिला चिकित्सालय एवं आरोग्य केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि दिल की बीमारी के कुछ प्रारंभिक लक्षण है, जिन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। यदि किसी को छाती में दर्द, छाती पर किसी भारी वस्तु की तरह लगता है, कुछ मिनटों तक  बेचैनी महसूस हो सकती है, हाथ, गर्दन, जबड़ा ऊपरी पीठ में अचानक दर्द उठना, बेचैनी, रोजमर्रा के काम में थकान महसूस होना, अचानक ठंडा पसीना आना, अनियमित दिल की धड़कन, इन लक्षणों में किसी का अनुभव हो अपनी शीघ्र जांच करानी चाहिए। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित, एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें, नियमित रूप से व्यायाम करें,  धूम्रपान और मदिरापान से दूर रहे, समय-समय पर ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराए। जिला चिकित्सालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ हिमांशु धोटे, आर बी एस के मैनेजर एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की: nis:value=कहानी_बदलाव_की: nis:enabled=true nis:link/> उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से ललिता, मोनिका और सरिता को धुएं से मिली राहत 

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना nis:enabled=true nis:link/> महिलाओं के जीवन में सुविधा और स्वच्छता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत मिलने के साथ ही खाना बनाने में लगने वाले समय और मेहनत में भी कमी आई है। 

ग्राम उड़दन निवासी श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि उन्हें <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_उज्ज्वला_योजना nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत गैस चूल्हा मिला है। उन्होंने बताया कि पहले वे पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाती थीं। चूल्हे पर खाना बनाने में अधिक समय लगता था और रसोई में धुआं भी बहुत होता था। गैस चूल्हा मिलने से अब उन्हें धुएं से राहत मिली है तथा खाना बनाना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हो गया है।

इसी प्रकार अर्जुन नगर के वार्ड क्रमांक-4 निवासी श्रीमती मोनिका उईके ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन मिला है। उन्होंने बताया कि पहले चूल्हे पर खाना बनाने में काफी परेशानी होती थी। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण  परेशानी होती थी और खाना बनाने में भी अधिक समय लगता था। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब उन्हें इन परेशानियों से काफी राहत मिली है।

ग्राम छुरी निवासी श्रीमती सरिता ने भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस चूल्हा मिला है, जिस पर वे अब नियमित रूप से खाना बनाती हैं। उन्होंने बताया कि गैस चूल्हे के माध्यम से खाना बनाना आसान हो गया है।

महिलाओं ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वीरांगना रानी दुर्गावती कॉलेज में 30 सितंबर को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई, जिसमें एड्स और नशा  मुक्ति जैसे गंभीर विषय पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ.हिमांशु धोटे, महाविद्यालय  प्राचार्या श्रीमती साधना डेहरिया, आरआरटी कौंसलर श्री दिनेश भवरकर, आईटी कार्यक्रम प्रबंधक श्री निर्देश मदरेले, दिशा टीम के श्री मुकेश जंभारे एवं कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत संचालित मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सहायक संचालक श्रीमती मोनाल सिंह द्वारा ली गई। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्यों रणनीति प्राथमिकताओं तथा जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी एवं जिले में एड्स नियंत्रण अंतर्गत गतिविधियां की स्क्रीनिंग, टीबी से सह संक्रमण वायरल लोड मॉनिटरिंग हाई रिस्क ग्रुप आदि पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लड बैंक अधिकारी डॉ.अंकिता सीते, डॉ हिमांशु धोटे, जिले की विकासखंड से आये परामर्शदाता और लक्ष्य गत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी का स्टाफ मौजूद रहा।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैतूल में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ. संदीप बर्डे, हरिश्चंद्र उइके, स्मृति चंदेलकर एवं काउंसलर डॉ. रश्मि बर्डे ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।  काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सकारात्मक सोच, नियमित मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। वहीं विद्यार्थियों को अपने विचारों को सकारात्मक रखते हुए चुनौतियों का सामना करने तथा निर्धारित लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सत्र में लगभग 110 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
Video 8
➡️ ग्राम बाँसपानी की श्रीमती गंगली वरकड़े ने बताया कि पहले दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। अब घर में नल कनेक्शन मिलने से पानी की सुविधा आसान हो गई है और उन्हें बहुत खुशी मिली है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मेरा नाम श्रीमती शाहीन शेख है, मैं शिवाजी वार्ड की रहने वाली हूं। <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना nis:value=प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना nis:enabled=true nis:link/> से मिली सहायता राशि का उपयोग मैं अपने परिवार और बच्चों के खान-पान में करती हूं। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ सेवा से संकल्प अभियान : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 367 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 7 यूनिट हुआ रक्तदान 

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री भैयालाल इरपाचे, श्री अनिल उइके एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर में 367 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। शिविर में 7 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में मेडिकल ऑफीसर, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेड़ी सांवलीगढ में 30 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की: nis:value=कहानी_बदलाव_की: nis:enabled=true nis:link/> ग्राम बघोड़ा में नल जल योजना से घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

नल जल योजना से ग्रामीणों के जीवन में सुविधा और सहूलियत बढ़ी है। ग्राम पंचायत बघोड़ा जनपद प्रभातपट्टन निवासी श्री रोहित देशमुख ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना के माध्यम से घरों तक शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ता था, जिसमें समय भी अधिक लगता था और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नल जल योजना के माध्यम से घर तक नल से पानी पहुंचने से ग्रामीणों को सुविधा मिली है और पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

श्री देशमुख ने घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
➡️ शाहपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दी दबिश

कलेक्टर डॉ.सौरभ सोनावणे के निर्देशानुसार बैतूल जिले में अवैध शराब गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आबकारी विभाग द्वारा वृत्त शाहपुर के घोड़ाडोंगरी, रायपुर, नारायणपुर, गोलाई, पहवाड़ी के गांव मे दबिश की कार्यवाहि की गई l 

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार  ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 06 आपराधिक प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क च की धारा के तहत दर्ज किए गए। जिला दबिश की कार्यवाही में कुल जब्त मदिरा की मात्रा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लहान 340 किलोग्राम है। जब्त मदिरा और लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 36250 रुपए है। 

उक्त कार्यवाही वृत्त शाहपुर आबकारी उपनिरीक्षक श्री पंकज लोखंडे के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर आबकारी स्टॉफ कुंवारशाह धुर्वे, विनय मालवीय, सुनील पोटफोड़े का विशेष सहयोग रहा।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
<nis:link nis:type=tag nis:id=खुशियों_की_दास्तां nis:value=खुशियों_की_दास्तां nis:enabled=true nis:link/>

➡️ पीएमजेवाय योजना से गर्भवती महिलाओं को मिल रहा पोषण सहयोग

बैतूल मुख्यालय के सदर निवासी श्रीमती सविता वाईकर ने बताया कि गर्भवती होने पर उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पोषण आहार एवं खान-पान की आवश्यकताओं में सहयोग लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपये की राशि भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग भी उन्होंने पोषण आहार एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक खान-पान की व्यवस्था में किया।

श्रीमती सविता ने कहा कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहयोग मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
Video 19
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=आयुष्मान_कार्ड nis:value=आयुष्मान_कार्ड nis:enabled=true nis:link/> से मेरे बच्चेदानी के ऑपरेशन का निःशुल्क इलाज हुआ, जिससे मुझे बहुत राहत मिली। इसके लिए श्रीमती उमा चिपने ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मेरा नाम श्रीमती लक्ष्मी पवार है। <nis:link nis:type=tag nis:id=पीएम_स्वनिधि_योजना nis:value=पीएम_स्वनिधि_योजना nis:enabled=true nis:link/> से मुझे ₹10,000, ₹20,000 और अब ₹50,000 का ऋण मिला, जिससे मेरी आय में बढ़ोतरी हुई है। इससे मैं अपने पति एवं बच्चों की भी मदद कर पा रही हूं। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
Video 23
➡️ सेवा से संकल्प अभियान: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद में 204 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 यूनिट रक्तदान 

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री भास्कराव मगरदे द्वारा किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर में 204 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे, बीपीएम श्री सुनील खात्रीकर के साथ-साथ स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के 10 स्टाफ द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ। मासोद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया गया। शिविर में मेडिकल ऑफीसर, बीईई, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 29 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।