➡️ मुलताई में डेयरियों व किराना प्रतिष्ठानों से लिए पनीर, दही, दूध और घी के नमूने
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने 14 अगस्त को मुलताई शहरी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों दूधसागर डेयरी, मां ताप्ती बीकानेर स्वीट भंडार, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट भंडार, ओंकारमल सागरमल किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जय मां काली डेयरी से पनीर, दही एवं गाय का दूध के नमूने, ओमकार डेरी से घी के दो नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। इस दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
वहीं प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने, ग्राहकों को परोसे जाने वाले पानी एवं खुली खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने के निर्देश दिए। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
इसके अलावा 13 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा बडोरा बैतूल स्थित नाश्ते की दुकानों अनीता रेस्टोरेंट एवं शशांक रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों को खुले और अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाने पर टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को सफाई पूर्ण होने तक बंद करवाया और स्वच्छता रखने की हिदायत दी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
70 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026