Public App Logo
फिरोजाबाद SSP के निर्देश पर जनपद पुलिस का विशेष अभियान, मौके पर निस्तारित की 45 जनशिकायतें फिरोजाबाद। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। SSP के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के घर/मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। दिनांक 16-08-2026 को चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। नियम के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम 01 स्थान और प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे। पुलिस का उद्देश्य है कि शिकायतकर्ता को समाधान के लिए बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े। मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत का समाधान किया जा रहा है। #Firozabad #FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #IGRS #UPPolice #JanShikayat #ViralNews #BreakingNews #FirozabadNews #UPNews #PoliceAction #Trending --- - Firozabad News